वर्चुअल शिविर के माध्यम से छात्रों को दी श्रमिकों के अधिकारों एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में दी विधिक जानकारियां
वर्चुअल शिविर के माध्यम से छात्रों को दी श्रमिकों के अधिकारों एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में दी विधिक जानकारियां
-नियामत जमाला-
भादरा, 9 दिसंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार गुरुवार को स्थानीय ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कमल लोहिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ) की अध्यक्षता में एक विधिक जागरूकता शिविर नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना-2015 का आयोजन वर्चुअल माध्यम से भादरा के लाल बहादुर शास्त्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ किया गया। जिसमें न्यायाधीश श्री लोहिया ने विद्यार्थियों को बताया कि श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, उन्होंने नालसा योजना 2015 के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए। नालसा योजना 2015 के अंतर्गत जागरूकता अभियान का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने,उन्हें सम्बन्धित सुविधाएं का लाभ प्रदान करवाने व उन्हें प्राधिकरण से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम विभाग में उपयुक्त पंजीकरण करवाना आवश्यक हैं, किसी भी श्रमिक को बंधुआ मजदूरी व बाल श्रम के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की। वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर में विद्यालय संस्थापक कालूराम गोस्वामी, प्रधानाचार्य जयदेव एवं छात्रों ने भाग लिया। न्यायाधीश श्री लोहिया इन सभी का अाभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
फोटो- वर्चुअल विधिक शिविर में जानकारी देते न्यायाधीश श्री लोहिया

