अपहरण की घटना का चार घन्टे में पर्दाफास
दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा
अपहरण की घटना का चार घन्टे में पर्दाफास
अपहर्ता को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त करवाने में सफलता दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद।
दिनांक 07.12.2021 को उक्त 6.30 पी.एम पर पुलिस थाना पचपदरा पर सूचना मिली कि कस्बा पाटोदी से चुतरसिंह जोधा का एक बिना नम्बरी वाहन बोलरो में सवार लोगो द्वारा आकर अपरहण कर शेरगढ़ की तरफ ले जा रहे है उक्त सूचना पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम बाड़मेर को सूचना दी जाकर सम्पूर्ण बाड़मेर जिला एवम जोधपुर ग्रामीण में नाकाबंदी करवाई गई. एव थाना शेरगढ़ को भी सूचना जरिये टेलिफोन दी गई दौराने तलाश सूचना तंत्र के माध्यम से ज्ञात होने के कारण मूलसिंह ने चुतरसिंह का अपहरण किया है।
अपरहण की घटना को गम्भीरता से लेते होए पुलिस अधीक्षक जिला बाड़मेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व बालोतरा एवम व्रताधिकारी बालोतरा के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रदीप डांगा नि.पु द्वारा अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु अलग अलग टीमो का गठन कर अपहर्ता व अपरहणकर्ता की तलाश शुरू की जाकर मूलसिंह की सकुन्त सरहद साबरसर पहुच दबिश दी गयी.सम्भावित स्थानों पर भी तलाश की गई। विशेष टीमो को तलाश के दौरान सूचना मिली कि एक स्कार्पियो गाड़ी जिसमे मूलसिंह वगैरा सवार है उसमें चुतरसिंह भी होसकता है जो 38 मिल से पतासर की तरफ आने की सूचना मिलने पर मांडपुरा फाटा से पतासर रोड़ पहुचे तो एक बिना नम्बरो की स्कार्पियो गाड़ी सामने से बहुत तेजस्पीड में आती दिखाई दी. जिस पर थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में दुरस्त घेरा बंदी कर उक्त गाड़ी को रुकवाया गया.फिर भी चालक ने उक्त वाहन को भगाने का असफल प्रयास किया. जिस हैड कानी.अशोक कुमार नम्बर 751 मय टीम द्वारा बहादुरी व सूझ बुझ से कार्य करते हुए गाड़ी को घेरकर दस्तयाब किया.उक्त स्कार्पियो में बैठे तीन व्यक्तियों को दस्तयाब किया दस्तयाब एक व्यक्ति ने चिल्ला कर कहा कि इन लोगो ने मेरा अपहरण कर लिया है. मुझे इनकी चुंगल से छुड़वाओ जिस पर तीनों व्यक्तियो को यथास्थिति खड़ा रहने की हिदायत की, अपहर्ता व्यक्ति ने अपना नाम चुतरसिंह पुत्र कल्याणसिंह जाती राजपूत निवासी प्रतापनगर, भगवानपुरा होना बताया जिसके शरीर से जगह बजगह खुन आरहा था स्कार्पियो की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पूछा तो अपना नाम सचिव पुत्र भीखाराम जाती बिशनोई निवासी खेतोलाई पुलिस थाना लाठी जिला जैसलमेर व चालक सीट के पास वाली पर बैठे व्यक्ति ने अपना मूलसिंह पुत्र खुशालसिंह जाती राजपूत निवासी साबरसर पुलिस थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर होना बताया अपह्रत व्यक्ति चुतरसिंह के बदन पर लगी चोटो से खून आने से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार करवाया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में अपह्रत व्यक्ति चुतरसिंह के पर्चा ब्यान पर मुलजिमानों के विरुद्ध पुलिस थाना पचपदरा में प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया, बाद अन्वेषण मुल्जिम सचिन व मूलसिंह को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
मुलजिमानों का आपराधिक विवरण
मुलजिम आले दर्जे के बदमाश व तस्कर है, मुलजिम सचिन के विरुद्ध जिला जैसलमेर में पुलिस थाना लाठी में मारपीट हत्या का प्रयास का 1 व थाना पोकरण में आमर्स एक्ट ते तहत 1 प्रकरण दर्ज हो रखा है।
मुलजिम मूलसिंह के विरुद्ध पुलिस थाना शेरगढ़ जिला ग्रामीण में एनडीपीएस एक्ट के 2 व थाना पचपदरा में एनडीपीएस एक्ट के 1 प्रकरण दर्ज हो रखा है।

