DESH KI AAWAJ

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में राजीव गांधी कृषक साथी योजना भी बन रही है सहारा

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में राजीव गांधी कृषक साथी योजना भी बन रही है सहारा
-नियामत जमाला-
भादरा 8 दिसबर / भादरा क्षेत्र में चल रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों के माध्यम से जहां अनेक कार्य मौके पर हो रहे हैं वहीं किसानों को संकट के समय घर पहुंच कर प्रशासन का हाथ सहारा भी दे रहा है । प्रशासन गांव के संग अभियान शिविरों में भादरा कृषि उपज मंडी समिति द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना में अब तक कुल 21 किसानों एवं किसान परिवारों को सहायता राशि से लाभान्वित किया गया है तथा कुल 17 लाख 20 हजार रूपये की सहायता राशि किसान परिवारों को उपलब्ध कराई है।  जिनमें परिजनों को खो चुके महेंद्र पुत्र मोलू राम,श्रीमती सुमित्रा धर्मपत्नी विनोद कुमार, श्रीमति सावित्री धर्मपत्नी स्व. बलराम, श्रीमति रमेश धर्मपत्नी अमर सिंह, श्रीमती हरकुरी धर्मपत्नी स्व.मोहन सिंह, श्रीमति इंद्रावती धर्मपत्नी स्व. जय नारायण को दो-दो लाख रूपये की सहायता राशि मंडी समिति द्वारा दी गई है। भादरा उपखंड अधिकारी शंकुतला चौधरी ने बताया कि मंडी समिति द्वारा सहायता राशि का चैक किसान के परिवारजनों को उसके गांव में जाकर शिविरों में दिया जाना संकट के समय परिवार को सांत्वना दिए जाने जैसा लगता हैं। मंडी सचिव पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने राजीव गांधी कृषक साथी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में कृषि कार्य कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा मंडी में उपज बेचने आते एवं वापस जाते समय दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में परिवार जनों को सहायता दी जाती हैं,वहीं खेती का काम करते समय दुर्घटना में अंग- भंग हो जाने पर किसान को सहायता राशि दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में अब तक 21 किसान परिवारों को लाभान्वित किया गया है तथा 17 लाख 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई हैं।
फोटो-प्रशासन गांवों के संग अभियान के एक शिविर में राजीव गांधी कृषक साथी योजना में चैक प्रदान करते

admin
Author: admin