पांच दिन तक चकमा देकर भाग गया सीमा पार
दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा
पांच दिन तक चकमा देकर भाग गया सीमा पार
धरे रह गए इंतजाम, तेंदुआ सीमा क्षेत्र में पहुंचा
-वन विभाग ने पकडऩे की बनाई थी योजना
बाड़मेर . जिले के बाखासर क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए ने वन विभाग को चकमा दे दिया। उसे पकडऩे के लिए विभाग ने जो इंतजाम किए थे, तेंदुआ उसमें अभी तक नहीं फंसा है और पगमार्क वाले स्थान से जिले की सीमा पार कर गया और जिला जालोर के इलाके में पहुंच गया है। ऐसे में वन विभाग को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। वहां से टीम के अधिकांष सदस्यों को वापस बुलाया गया है। तेंदुए को पकडऩे के लिए बनाए गए पिंजरे तथा बेहोश करने वाली गन आदि संसाधनों के साथ विभाग को जाना पड़ा वापस
जालोर जिले के खेजड़याली ओर साकरिया ग्रामं पँचायत में पहुंचा तेंदुआ
वन विभाग के उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू के सानिध्य में गठित टीम रेंजर भंवराराम चौधरी और फोरेस्टर ब्लाक सेड़वा दिलीप कुमार ट्रेंकुलाइज टीम डॉक्टर सिंह.डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मय रेंज चौटहन बाड़मेर एव धोरीमन्ना वन विभाग के अनुसार अर्टी ग्राम पंचायत क्षेत्र के जिस स्थान पर झाडिय़ों में तेंदुए को छिपा हुआ पाया गया था, वहां से वह पिछले दो दिनों के दौरान करीब 40 किलोमीटर दूर तक निकल गया है। उसके आखिरी पगमार्क जालोर जिले के गाँवो में बबूल की गहरी झाड़िया वाले क्षेत्र में देखे गए हैं। इस बारे में गाँव के सरपंच ओर विकास अधिकारी को भी सूचित कर दिया गया है। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है की बड़ी सुखी नदी और झाड़िया होते हुए तेंदुआ सुंधा जी के पहाड़ो में भी जा सकता है। इसके अलावा एक संभावना उसके नहरी क्षेत्र में लौटने की हो सकती है।
पांच दिन में 4 लोगो पर कर चुका है हमला
गौरतलब है कि बाखासर के क्षेत्र में पांच दिन से तेंदुए को ग्रामीणों ओर अधिकारियों ने देखा था। उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बाखासर ओर सेड़वा थाना पुलिस को इस बारे में सूचित करने के साथ वन विभाग को अवगत करवाया गया। शुरुआत में वन विभाग के अधिकारियों को इस दूरस्थ मरुस्थलीय तथा लगभग निर्जन इलाके में तेंदुए की आमद पर यकीन नहीं हुआ।बाद में विभाग कीटीम ने पगमार्क देखे तब बाड़मेर ,जैसलमेर शम और जोधपुर से रक्षकों तथा मेडिकल टीम को षाहगढ़ भेजा गया। जानकारी के अनुसार वन विभाग ओर पुलिस का पूरा जाब्ता प्रसाशन ओर सभी अधिकारियों ने कुल 60 कार्मिकों को वहां तैनात किया तथा अलग अलग तरीके से तेंदुए को पकडऩे के लिए दो दिन पहले पिंजरा भी लगाया, लेकिन तेंदुआ उस स्थान पर पहुंचने की बजाय सीमा पार कर गया इस दौरान जनदिकी पुलिस थाना ओर वन विभाग को जानकारी देदी गयी ओर आस पास के गाँवो को सावधान ओर सतर्क रहने को कहा।

