DESH KI AAWAJ

कार्फबॉल प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का बाजे-गाजे के साथ किया स्वागत व सम्मान

कार्फबॉल प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का बाजे-गाजे के साथ किया स्वागत व सम्मान
-नियामत जमाला-
भादरा,6 दिसंबर /स्थानीय एलबीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कार्फबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों डालेश पारीक, जतिन कुमार,पंकज कासोटिया, अशोक लाम्बा के साथ कोच सलीम कुरैशी का स्वागत करते हुए सम्मान किया गया। सालासर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्फबॉल चैंपियनशिप में जिला स्तरीय टीम में सम्मलित विद्यालय के चार खिलाड़ियों के कास्य पदक जीतकर लौटने पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एलबीएस विद्यालय के संचालक कालूराम गोस्वामी, निदेशक जयदीप गोस्वामी, नीतू चांदोलिया, अनुराग छिम्पा, प्रमोद बैनीवाल ने अन्य विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए खेलों के महत्व के बारे में बताया।
इससे पूर्व वार्ड नंबर 27 में ललित पारीक, कविता पारीक , ईशांत पारीक के नेतृत्व में नागरिकों ने खिलाड़ियों के साथ साथ कोच सलीम कुरैशी को सम्मानित कर खिलाड़ियों को तराशने व खिलाडियों की मेहनत की सराहना की एवं इसके बाद खिलाड़ियों को बाजे-गाजे के साथ विद्यालत ले जाया गया।
फोटो- खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान दौरान का दृश्य

admin
Author: admin