DESH KI AAWAJ

लोक सेवक समिति भिरानी ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिताएं

लोक सेवक समिति भिरानी ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिताएं
-नियामत जमाला-
भादरा, 6 दिसंबर/ लोक सेवक समिति भिरानी ने सोमवार को गांव भिरानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में समिति के संस्थापक सदस्य स्व.रमेश चंद्र जांगिड़ की 5 वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में लड़के व लड़कियों की अलग अलग दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की। दौड़ प्रतियोगिताओं में लड़कों व लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें 1600 मीटर की लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नरेश मेघवाल, द्वितीय स्थान पर प्रमोद कारेला व तृतीय स्थान पर सोनू गोस्वामी रहे जबकि लड़कियों की 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंतिम कुमारी, द्वितीय स्थान पर अंजना एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका रही। तृतीय वर्ग में 12 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को पारितोषिक के रूप में ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स टी शर्ट लोक सेवक समिति द्वारा भेंट की गई। प्रतियोगिता कार्यक्रम में संयोजक सुरेंद्र यादव फौजी, मुख्य अतिथि डा. चंद्रभान जांगिड़, कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रधानाचार्य राउमावि भिरानी थे जबकि समिति सदस्य कोषाध्यक्ष हवा सिंह मंडेवाल, सचिव सुल्तान मावलिया, जय सिंह बेनीवाल, सुनील बेनीवाल व खेल समिति अध्यक्ष सुभाष बेनीवाल, ब्लॉक सदस्य कुलदीप बेनीवाल, गौशाला अध्यक्ष जगदीश यादव एवं रघुवीर जांगड़ा आदि मौजूद थे।
फोटो- लोक सेवक समिति भिरानी द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता दौरान मौजूद समिति सदस्य व अतिथिगण

admin
Author: admin