DESH KI AAWAJ

धानेश्वर धाम को अब मिलेगा चम्बल परियोजना का पानी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

धानेश्वर धाम को अब मिलेगा चम्बल परियोजना का पानी

अजमेर । तीर्थ स्थल धानेश्वर धाम मे जल मिशन योजना के अन्तर्गत चम्बल परियोजना पाईप लाईन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है । अब अतिशिघ्र ही नल कनक्शन देने के साथ ही सप्लाई प्रारम्भ हो जाएगी । श्री श्री 1008 श्री नारायण दास महाराज द्वारा स्थापित धानेश्वर तीर्थ धाम मे अभी सभी समाज के मन्दिर व धर्मशाला बनी हुई है । यह पुष्कर तीर्थ क्षेत्र की तरह ही दुसरा पुष्कर धानेश्वर धाम है । कादेड़ा के पूर्व सरपंच आशाराम वैष्णव ने बताया कि इस धाम मे काफी समय से चम्बल परियोजना से पानी मिले तीर्थ वासियों को प्रतिक्षा थी । जो अब पूर्ण होने पर इस धाम के वासियों व तीर्थ यात्रियों ने मंत्री महोदय, विधायक , प्रधान श्रीमति माया देवी जाट, प्रधान पति धर्मराज चाडा, सरपंच मुकेश कुमार बलाई फुलियाकंला, सरपंच भागचंद चाडा सणगारी,सरपंच ओमप्रकाश वैष्णव दौलतपुरा , सरपंच रिंकु देवी वैष्णव धनोप , सरपंच पति लक्ष्मण वैष्णव , उपसरपंच हरिसिह लामरोड, एंव समस्त वार्ड पंच व जलदाय विभाग के कर्मचारियों का हाद्बिक आभार व्यक्त किया । साथ ही धाम के समस्त ग्रामवासियो , पुजारी संघ धानेश्वर धाम की ओर से भी हार्दिक प्रकट किया गया ।

admin
Author: admin