DESH KI AAWAJ

अजमेर निवासी मूकबधिर स्वाति को आज मिला राष्ट्रपति सम्मान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर निवासी मूकबधिर स्वाति को आज मिला राष्ट्रपति सम्मान

अजमेर । अजमेर की मूकबधिर 30 वर्षीय स्वाति जांगिड़ ने अपनी प्रतिभा को साबित कर दिखाया । अगर अपने मन मे जज्बा ओर जूनून हो तो कोई भी कार्य असम्भव नही रहता है । इसी जज्बा एवं जूनून के बल पर स्वाति वर्तमान मे शिक्षक के रुप मे बधिर विधालय मे अध्यापिका के रुप मे कार्यरत होकर सेवाएं दे रही हैं । स्वाति ने कई उपलब्धियां हासिल की है । जिसके कारण उसका चयन सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय ने वर्ष 2020 के दिव्यागंजन सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना । आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्धारा उन्हे यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।
यह है उपलब्धियां
स्वाति ने 2010 मे पुर्तगाल मे आयोजित बधिर शतरंज ओलम्पिक मे भाग लिया ओर पाचंवे स्थान पर रही । स्वाति ने बधिर शतरंज एशियाड 2011 मे भी स्वर्ण पदक जीता था । 2015 व 2016 मे मंगोलिया ओर आर्मेनिया मे हुई अन्तर्राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता मे भाग लिया ओर चोथे ओर पाचंवा स्थान प्राप्त किया था । अन्तर्राष्ट्रीय मूक बधिर चेस चैपियनशिप 2018 मे इग्लैण्ड मे हुई थी , इसमे उन्होंने गोल्ड मैडल जीता था । भारत मे राष्ट्रीय मूकबधिर चेस चैम्पियनशिप मे भी स्वाति ने विभिन्न इंवेट मे पदक जीत है ।

admin
Author: admin