DESH KI AAWAJ

भादरा:अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उपशाखा का मांगों को लेकर तीन दिवसीय क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

भादरा:अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उपशाखा का मांगों को लेकर तीन दिवसीय क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
-नियामत जमाला-
भादरा, 2 दिसम्बर/ अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पैंशन बहाल करने, सरकार द्वारा कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक विचारधारा व संवादहीनता रखने के विरोध में एवं जन घोषणा पत्र में किए गए कार्यों को पूरा करने सहित 15 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में असहयोग आंदोलन के तहत उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा तीन दिवसीय क्रमिक धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा हैं। आज महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने शारीरिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालू राम सियाग के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय पर नायब तहसीलदार को सौंपा। धरना संयोजक जोगेंद्र मोठसरा के अनुसार आज आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन, शारीरिक शिक्षक संघ, शिक्षक संघ शेखावत ,शिक्षक संघ प्रगतिशील, ग्राम विकास अधिकारी संघ, कृषि पर्यवेक्षक संघ, पटवार संघ सहित अन्य संगठनों के कर्मचारी मोहर सिंह बिजारणिया, राम विलास गोस्वामी, जगदीश चंद्र वर्मा, राय साहब ,धर्मपाल देवना, भूप सिंह, ओमप्रकाश रेपसवाल, ताराचंद स्वामी, दारा सिंह लदोईया, सरजीत मोठसरा, बलबीर ख्यालिया, महेंद्र शर्मा ,रमेश शर्मा, प्रकाश सिंह, जयदीप सिंह, गुलाब सिंह पूनियां, नवीन झाझडिया,कुलदीप भांभू, राकेश, सुरेश गोदारा, साहब राम, विजेंद्र कुमार, सत्यनारायण, सुरेंद्र हुड्डा, चाननमल सबलानिया सहित अनेक कर्मचारी धरना पर बैठे। फोटो- उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे महासंघ की उपशाखा से जुड़े कार्मिक

admin
Author: admin