DESH KI AAWAJ

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

लाडनूं। तहसील के रोडू के रा उ मा वि में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रशिक्षण केम्प समापन हुआ राउमावि रोडू में आयोजित राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रशिक्षण केम्प मे स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार और नागौर D.E.E.O से प्रतिनियुक्ति आनन्द कुमार और अभय सिंह द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इस सत्र में स्थानीय विद्यालय से कुल 9 छात्र 1छात्रा का राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है।आज विद्यालय रोडू से नागौर जिले की 14 वर्षीय छात्र वर्ग हैंडबाल टीम को विद्यालय के प्रधानाचार्य बूंटी राम जी नेअग्रिम शुभकामनाएं देते हुये रवाना किया।दलाधिपति प्रवीण कुमार बिठू ओर प्रशिक्षक अभय सिंह और प्रभारी आनन्द कुमार के साथ टीम को अचरोल में होने वाली 65 वी राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा गया।

admin
Author: admin