कोविड स्वास्थ्य सहायकों का वेतन भुगतान की मांग लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी
कोविड स्वास्थ्य सहायकों का वेतन भुगतान की मांग लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी
-नियामत जमाला-
भादरा,1 दिसंबर/ कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत एक ओर जहाँ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर की तैयारियों का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त कोविड स्वास्थ्य सहायक (सी. एच. ए.)वेतन को तरस रहे हैं। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन(सी.एच. ए.) के बैनर तले भादरा में राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित बीसीएमओ ऑफिस के समक्ष चल रहे धरने के दूसरे दिन बुधवार दोपहर तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या स्वास्थ्य अधिकारी ने इनकी सुध नहीं ली। इसके बाद बुधवार शाम को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेश बैनीवाल के नेतृत्व में कोविड सहायकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने बीसीएमओ डा. मनजीत ढ़ाका से मिला। वार्ता में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनकी वेतन भुगतान की माँग का जिला स्तर से निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी कोविड सहायकों ने वेतन भुगतान होने तक धरना जारी रखने की बात कही। प्रति निधिमण्डल में नरेश बैनीवाल, संदीप शर्मा, जयदीप थोरी, देव जांगड़ा, सरजीत, राजवीर, इरफ़ान खान, पंकज, रुपेश, सेना कुमारी, सुमन आदि मौजूद थे। फोटो –

