DESH KI AAWAJ

14 दिसंबर को गीता जयंती समारोह मनाया जाएगा।

14 दिसंबर को गीता जयंती समारोह मनाया जाएगा।

रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

नारनौल। गीता जयंती के पावन अवसर पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार रजि. द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा | समिति के प्रधान घनश्याम गर्ग ने बताया कि बीती रात्रि समिति की आवश्यक बैठक रेवाड़ी रोड़ स्थित समिति कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक डा: अशोक आहुजा ने की समिति में उपस्थित सभी सदस्यों ने 14 दिसंबर को गीता जयंती के शुभ अवसर पर नगर शोभायात्रा निकालने के विषय में विचार विमर्श करते हुए यह निर्णय लिया कि मोक्षदा एकादशी के अवसर पर कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर लगभग 5158 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण द्वारा विषाद से ग्रस्त अर्जुन को जो गीता उपदेश मानव जाति की भलाई के लिए दिया था उस उपलक्ष्य में मंदिर श्री चामुण्डा देवी मे प्रातः 9:15 बजे गीता मंत्रो द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा एवं उसके पश्चात् गीता पाठ एवं विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए विश्व शांति प्रार्थना की जाएगी | दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रेवाड़ी रोड़ स्थित समिति कार्यालय पर सम्पूर्ण होगी एवं सायंकाल मे दीप दान किया जाएगा| शोभायात्रा में शहर के प्रमुख बैण्ड, डी जे, तासा पार्टी, ऊंट, घोडी, एवं गीता जी की सवारी बाहुबली बग्गी पर होगी | बैठक में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र यादव, शिवहरी यादव, चेतन जिंदल, गोपाल नम्बरदार, मयंक गर्ग,सुरेश मास्टर, वासुदेव खुराना, रतनलाल, सुरेन्द्र सैनी, महेश सोनी, साहिल मित्तल, सोमदेव, दिपक सर्राफ, आदि उपस्थित थे |

admin
Author: admin