DESH KI AAWAJ

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन

सर्व सम्मति से हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव में मोठसरा जिला अध्यक्ष व सहारण जिला मंत्री चुने गए
-नियामत जमाला-
भादरा, 30 नवंबर/राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) जिला हनुमानगढ़ के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन मंगलवार को हुआ। डा. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में दूसरे दिन लीलूराम तैनाण ने जिला सम्मेलन की अध्यक्षता की। जिला स्तरीय सम्मेलन प्रवक्ता दलीप सिंह बलौदा ने बताया कि सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में अनेक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजे गए है। इन प्रस्तावों में पुरानी पैंशन बहाल करने,स्थाई स्थानांतरण नीति बनाकर सभी संवर्गो के स्थानांतरण करने एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्राप्त आवेदनों के अनुसार शीघ्र स्थानांतरण किए जाने, सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाने, माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद यथावत रखने, अनिवार्य विषयों के व्याख्याता लगाने, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद विषय रहित करने तथा सभी विषयों के विषय अध्यापक के पद सृजित करने, बकाया डीए एरियर का भुगतान करने, प्रबोधकों को वरिष्ठ प्रबंधकों के पद पदोन्नत करने से पूर्व माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में हैड टीचर का पद स्वीकृत करने, सभी संवर्गो की वेतन विसंगति दूर करने सहित अनेक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को प्रेषित किए गए | जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन समापन कार्यक्रम को रणजीत सिंह दुहरिया, महेंद्र सरावग, बृजलाल राजेरा, जोगेंद्र मोठसरा, सम्मेलन प्रवक्ता दिलीप सिंह बलौदा, जयसिंह नोखवाल, शीशपाल आर्य, राममूर्ति स्वामी, करणी सिंह सहारण, रामकुमार महिया, इंद्रपाल बेनीवाल, राजेंद्र धरट, धर्मपाल देवना, दुलीचंद बिजारणिया, ईमरता चौधरी, सतपाल बेनीवाल, राजकुमार मूंड सहित अनेक शिक्षकों ने संबोधित किया। सम्मेलन के साथ जिला महासमिति अधिवेशन का आयोजन करते हुए प्रांतीय पर्यवेक्षक सर्दूल सिंह बड़िगा व निर्वाचन अधिकारी हरिसिंह बिश्नोई की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।जिसमें संरक्षक डा.मदन लाल भोभिया, सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बेनीवाल, जिला अध्यक्ष जोगेंद्र मोठसरा, जिलामंत्री देवीलाल सहारण, कोषाध्यक्ष करणीसिंह सहारण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण गर्वा, उपाध्यक्ष खेताराम वर्मा, जगदीश साहू, सत्यवीर सिंह, राम प्रताप बेनीवाल, महिला उपाध्यक्ष संतोष कारगवाल, अतिरिक्त जिला मंत्री दारा सिंह लदोईया को चुना गया है।
फोटो -शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला सम्मेलन के समापन कार्यक्रम का दृश्य

admin
Author: admin