7 तोला सोने के आभूषण व 400 ग्राम चाँदी के आभूषण एवं एक मोबाइल बरामद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
बिजयनगर मे चोरी के दो आरोपियों को धरा
7 तोला सोने के आभूषण व 400 ग्राम चाँदी के आभूषण एवं एक मोबाइल बरामद
अजमेर । बिजयनगर के श्री प्राज्ञ कालेज के पीछे गोवर्धन कालोनी मे सरकारी कर्मचारी के सूने मकान मे दिन दहाड़े चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराऐ गए सोने व चांदी के आभूषणों के साथ मोबाईल भी जब्त किया है । थाना प्रभारी दिनेश चोधरी ने बताया कि परिवादी बिजयनगर तहसील मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुप्यार देवी पत्नी सोनाथ रायका के सूने मकान से चोर सोने व चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए थे । जिस पर परिवादी सुप्यार देवी ने थाने मे चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिस पर पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ किया । जिला पुलिस अधिकारियों के आदेश पर अनुसंधान अधिकारी श्री राम हेड कांस्टेबल द्वारा पूर्णतया तकनीकी सहायता से व सीसीटीवी फुटेज के जरिए व मोबाइल लोकेशन के आधार के जरिए अपराधियों की पहचान की । फिर पुलिस टीम के साथ लेकर सदिग्ध आरोपीयो को पंजाब के ग्राम रुडका निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने फतेहसिंह नगर निवासी गुरदीप सिंह उर्फ रिंकू उर्फ दीपा के साथ मिलकर वारदात अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस ने दोनो के कब्जे से चुराऐ गए 7 तोला सोने के आभूषण व 4 सौ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए । पुलिस आरोपियों से चोरी व नकबजनी की अन्य वारदातों के बारे मे भी पूछताछ कर रही है । थाना प्रभारी दिनेश चोधरी ने बताया कि आरोपी काफी समय से अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त है । ओर उनके खिलाफ पंजाब व हरियाणा मे आर्म्स एक्ट के तहत चोरी व नकबजनी सहित अनेक अपराधिक मामले दर्ज है।
आरोपी सामान बेचने के साथ करते है रैकी
मुल्जिम शूज एवं अन्य सामान बेचने के नाम पर सूने मकानों की रैकी करते है । फिर दिन के समय ही सूने मकानों के ताले तोड सोने व चांदी के आभूषणों के साथ अन्य कीमती समानो पर हाथ साफ कर फरार हो जाते है ।

