DESH KI AAWAJ

किशनगढ़ मे रुपयों के लेन-देन को लेकर इकबाल को उतारा था मौत के घाट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

किशनगढ़ मे रुपयों के लेन-देन को लेकर इकबाल को उतारा था मौत के घाट

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार

अजमेर। अंराई थाना इलाके मे गत 24 और 25 नवंबर 2021 की रात के दरमियान किशनगढ़ के गांधीनगर थाना इलाका क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद इकबाल पुत्र छोटू खान की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में अंराई थाना प्रभारी जय सुल्तान सिंह कविया ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है । जेल से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मोहम्मद इकबाल से रुपयों के लेनदेन का काफी पुराना विवाद चल रहा था । जिसके चलते घटना वाली रात उन्होंने मुख्य आरोपी जिससे लेनदेन का विवाद था । धनराज और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उन्होंने मोहम्मद इकबाल को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा था।
थाना प्रभारी कविया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गांव इंदौली पुलिस थाना अंराई निवासी जीवना पुत्र सुगना जाट तथा सांभर रोड नरेना पुलिस थाना नरेना जिला जयपुर निवासी मोहम्मद लुकमान पुत्र बदरुद्दीन शामिल है । दोनों को कल 28 नवंबर 2021 की दोपहर बाद 2:30 बजे गिरफ्तार किया गया है । जिन से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि घटना वाली रात को उन्होंने मोहम्मद इकबाल को धनराज ने फोन करके बुलाया था, और जब वह आ गया तो उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की । मारपीट के दौरान उनके साथ धनराज राजू और घीसा भी शामिल था। इन सभी पांच जनों ने इकबाल के साथ मारपीट की जिसके कारण वह अचेत हो गया था । और उसे वह लोग अंराई के रामपुरा गांव के पास जंगल में छोड़ कर फरार हो गए थे।थाना प्रभारी कविया ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों जीवना और मोहम्मद लुकमान को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है । इस दौरान उनसे मुख्य आरोपियों के विषय में जोकि फरार चल रहे हैं । पूछताछ की जा रही है । और यह पता लगाया जा रहा है कि यह लोग वर्तमान में कहां छुपे हुए हैं।

admin
Author: admin