DESH KI AAWAJ

दिव्यांग सेवा समिति सरवाड़ की मीटिंग हुई आयोजित

आज दिनांक 28. 11.2021 दिव्यांग सेवा समिति सरवाड़ की भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मीटिंग की गई जिसमें संस्था के सभी अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में विकलांगता से संबंधित सभी परेशानियों के बारे में विचार विमर्श किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में चल रही मनरेगा मैं शहरी क्षेत्र के दिव्यांग भाई-बहनों को भी प्राथमिकता दी जाए और पीएम आवास योजना का भी लाभ दिया जाए मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना के तहत लोन दिया जाता है उसके लिए बैंक वाले परेशान करते हैं उसके लिए उपखंड अधिकारी जी को ज्ञापन दिया जाएगा और संस्था के लिए स्वयं की भूमि के लिए EO साहब को भी ज्ञापन दिया गया और राजकीय चिकित्सालय मैं दिव्यांगों पर्ची काटने के लिए परेशान करते उसके लिए भी मांग की गई और इस कार्यक्रम में बाहर से पधारे हुए अतिथि रामेश्वर लाल जी बेरवा व नवरत्न लक्षकार और ओम प्रकाश माली इन सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष उग्मा लाल रेगर मोती लाल माली सचिव सोजी राम जाखड़ कोषाध्यक्ष गणपत लाल माली ललित कुमार जैन सुरेश चंद शारदा किशन लाल गुर्जर खेमचंद माली कालूराम बागरिया रामकुमार बागरिया और केकड़ी से ओम प्रकाश माली और मसूदा से रामेश्वर प्रसाद बेरवा नवरत्न लक्षकार गणेश लाल रेगर सापला प्रेमचंद माली शंकर लाल खटीक राहुल मेवाड़ा आदि उपस्थित थे

admin
Author: admin