DESH KI AAWAJ

भादरा विधायक पूनियां ने किया चक 6 पटवा खाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

भादरा विधायक पूनियां ने किया चक 6 पटवा खाला निर्माण कार्य का शिलान्यास
-नियामत जमाला-
भादरा, 27 नवंबर /भादरा विधायक का. बलवान पुनियां व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को सिद्धमुख सिंचाई प्रणाली के शेष बचे खाले निर्माण कार्य में पटवा माइनर के चक 6 पटवा खाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौका पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अनिल कैथल , सहायक अभियंता तिलोक चंद टाक , कनिष्ठ अभियंता तेजपाल सिहाग, सरपंच प्रतिनिधि प्रतापसिंह दहिया , पारस डूडी व चक के कास्तकार मौजूद थे । इस अवसर पर विधायक बलवान पुनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नोहर भादरा क्षेत्र में सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना व अमरसिह सब ब्रांच के अधूरे रहे खाले को बजट घोषणा में देने के लिए धन्यवाद देते हुए ग्रामीणों और विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता से कार्य कराने का कहा । विधायक द्वारा खाले के निर्माण की ईंट रखी गई । सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कैथल ने बताया कि वर्ष 2021 की बजट घोषणा में विधायक बलवान पूनियां द्वारा भादरा क्षेत्र में अमरसिंह और सिद्धमुख ब्रांच के शेष रहे खाले के निर्माण की मांग की गई थी, जिसके उपरांत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना के 103 व अमरसिंह सब ब्रांच के 54 शेष खाले निर्माण हेतु बजट घोषणा की व सिद्धमुख व अमरसिंह ब्रांच की नहरों के लिए पुनरुद्धार की घोषणा की । विभाग द्वारा डीपीआर सबमिट कर खाले की निविदा आमंत्रित कर खाले निर्माण कार्य जारी है । आगामी 3 वर्षों में विभाग द्वारा सभी शेष रहे खालों का निर्माण करवाया जाएगा। सहायक अभियंता तिलोक चंद ने बताया कि पटवा माइनर के चक 6 पटवा खाले का निर्माण कुल 47 लाख की लागत से 17 मुरब्बा में कुल 4560 मीटर लंबाई के करवाया जाएगा। खाला निर्माण उपरांत चक के कास्तकारों को अच्छी सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
फोटो पक्के खाला निर्माण का शिलान्यास के अवसर पर मौजूद विधायक पूनियां व अन्य (

admin
Author: admin