DESH KI AAWAJ

भादरा: विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम

भादरा: विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम
-नियामत जमाला-
भादरा, 26 नवंबर / भादरा में संविधान दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। संविधान दिवस आयोजन की श्रृंखला में स्वीप प्रभारी ओम प्रकाश सुड्डा के नेतृत्व में बाल गंगाधर बीएड महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल का आयोजन कर वीएचए एप डाउनलोड करवाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डाक्टर सुमन शर्मा, हनुमान सोलंकी ने भी मतदाता जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में भी प्राचार्य शैलेंद्र कस्वां की अध्यक्षता में संविधान दिवस एवम यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें स्वीप प्रभारी ओम प्रकाश सुड्डा ने मतदाता जागरूकता पर विचार रखे।प्रोफेसर कृष्ण शर्मा और सुरेश कुमार ने भी शत प्रतिशत मत बनाने एवम संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई एवं संविधान में वर्णित मूल अधिकार एवम कर्तव्य में अंतर विभेद कर उनका पालन करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में एन.एस.एस. प्रभारी गोपाल पूनियां, सुभाष जास्ट, ओम प्रकाश सुड्डा, राजेश स्वामी, गोविंद राम भाटी, राजकुमार , भागीरथ कडेला ,मोहन राईका, श्रीमती राधा ,विभा शर्मा अजय खेरवा समेत विद्यारथी मौजूद थे। फोटो- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादरा में शपथ लेते विद्यार्थी

admin
Author: admin