DESH KI AAWAJ

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सम्पर्क अभियान जारी

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सम्पर्क अभियान जारी

ओसियां । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जोधपुर जिले के दो दिवसीय जिला सम्मेलन आगामी 29 व 30 नवम्बर को होने जा रहा है उसी परिपेक्ष में उपशाखा ओसियां के समस्त कार्यकारिणी एव सदस्यो द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है । संघ के उपशाखा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश प्रजापत ने बताया कि कोरोना काल के समाप्ति के बाद प्रथम जिला सम्मेलन जोधपुर में आदर्श विद्या मंदिर लालसागर विद्यालय में आयोजित होगा जिसको सफल बनाने के लिये अलग अलग ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर समूह बना कर प्रत्येक शिक्षक को सम्मेलन में चलने को लेकर पीले चावल बांट कर सम्पर्क किया जा रहा है साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प समूह बना कर भी शिक्षको को आग्रह किया जा रहा है ।

सम्मेलन में इन बिंदुओं पर होगा मंथन व चर्चा :- नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू की जाए, वेतन विसंगतियो का निवारण ,तृतीय श्रेणी शिक्षक के स्थानांतरण नीति बनाकर जल्दी किये जायें, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती पर मंथन हो,नामांकन के बजाय कक्षावार शिक्षक लगाने की मांग सहित 54 सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा ।

इस सम्पर्क अभियान में वरिष्ठ नेता बीरमाराम बेंदा, पूर्व अध्यक्ष पृथा राम जाखड़, मंत्री मांगीलाल विश्नोई ,महिला मंत्री बीरो चौधरी, चौधरी लालू राम ,आदुराम, जरूपा राम, प्रमिलकुमार ,अंबालाल मीणा,कानाराम , दीपाराम, भंवरलाल खीचड़, चंपा राम, भंवरलाल प्रजापत,कमल किशोर शर्मा, प्रदीप कुमार, रवि डेहरिया,राकेश मेहरा, नरपत डोगीयाल, अशोक कुमार, जगदीश विश्नोई, गुलाब राम मेघवाल, पुखराज चांडक, सोहन प्रजापत, रामकुमार, महेश चंद शर्मा, कृष्ण गोपाल शुक्ला, निधि वैष्णव, सुशीला यादव,सीमा मीना , सोनू चौधरी, गरिमा, अनिता, प्रमिला, कनका , दीपिका, निरमा , रजनी सहित अनेक सदस्यों ने सम्पर्क कर सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान किया ।

admin
Author: admin