DESH KI AAWAJ

कोचिंग पढ़ कर जा रहे साइकिल सवार दो छात्र को टमाटर लोड पिकअप ने मारी ठोकर।

कोचिंग पढ़ कर जा रहे साइकिल सवार दो छात्र को टमाटर लोड पिकअप ने मारी ठोकर।

साइकिल के पीछे बैठे 14 वर्षीय रवि कुमार ठोकर लगते ही गिर गया। जबकि सोनू कुमार को कुछ दूर तक गाड़ी ने घसीट डाला।

उपस्थित लोगों ने खदेर कर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ कर भरपुर पिटाई कर दी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने लगभग 2 घंटे एनएच को जाम कर दिया।

बरौनी-बेगूसराय- शुक्रवार के अहले सुबह 7:00 बजे के करीब जीरो माईल की ओर से टमाटर लोड आ रही पिकअप ने कोचिंग पढ़ कर अपने घर जा रहे साइकिल सवार को मारी ठोकर। साइकिल चला रहे सोनू कुमार की हालत चिंताजनक। जबकि साइकिल के पीछे बैठे 14 वर्षीय रवि कुमार पिता राजेश कुमार वार्ड नंबर 6 इलाज रत।
बताया जाता है कि जीरो माइल की ओर से टमाटर लोड करके आ रही पिकअप गाड़ी बी आर जीरो 9 जी7637 ने पिपरा देवास निवासी 22 वर्षीय सोनू कुमार जो अपने साथ 14 वर्षीय रवि कुमार को साथ लेकर, कोचिंग पढ़ कर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में उक्त पिक अप के चपेट में आ गया। जिस कारण रवि कुमार साइकिल पर से फेकागया, जबकि साइकिल सहित सोनू कुमार गाड़ी से कुछ दूर तक घसीटा गया। जिस कारण सोनू कुमार 22 वर्ष की हालत चिंताजनक बताई जाती है। जबकि 14 वर्षीय रवि कुमार भी इलाज रत है। ठोकर मार कर भाग रहे वाहन चालक को स्थानीय लोगों ने खादेर कर पकड़ लिया और उसकी भरपूर पिटाई कर दी। घटना की खबर सुनते ही बरौनी थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, एसआई कामेश्वर प्रसाद, ऐएसआई इरफान खान, महेंद्र नाथ फर्टिलाइजर थाना भी दलबल घटनास्थल पर पहुंचकर मार खा रहे वाहन चालक को पब्लिक से छुरा कर ,अपने कब्जे में लेकर उसे थाना भेज दिया गया। जबकि घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लगभग 2 घंटे तक पटेल चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया। स्थानीय सूत्रों की गर माने तो घटना के बाद कुछ थाना दलाल टाइप के लोग नेतागिरी करते हुए लोगों से जाम भी लगवा दिया ,और बाद में पहल करके जाम हटवा भी दिया। वाहवाही लूट ली।
कहा गया है कि, खस्सी का जॉन जाए, और खाने वाले को स्वाद पर लगी है चिंता। पीड़ित परिवार व्याकुल है। और नेताजी नेतागिरी में मस्त बताए जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह मनोज यादव सिपाही यादव मुकेश यादव आदि घटनास्थल पर मौजूद रहे।
बताया जाता है कि इन दिनों फुलवरिया थाना क्षेत्र के महारानी पेट्रोल पंप से लेकर बरौनी थाना रेलवे ओवरब्रिज तक आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। परंतु समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि वो
सरकारी अधिकारी इस पर कोई पहल करते हुए नहीं दिख रहे।
बुद्धिजीवियों में हो रही चर्चा की गर माने तो जान जिस की जाती है, जाने दो। मुआवजा भी तो सरकार को ही लगती है, कर्मचारी और अधिकारी को नहीं? और वाहनों में अधिकतर चालक नव शिखुवे बताए जाते हैं जो ,लाइसेंस रखना भी मुनासिब नहीं समझते। वही मोटरसाइकिल सवार युवा वर्ग अपने मोटरसाइकिल पर बैठते ही हवाई जहाज चलाने की बात समझने लगते हैं। जो कहते हैं की एकोहम द्वितीयो नास्ति।

admin
Author: admin