संविधान दिवस पर दी विभिन्न विधिक जानकारियाँ
संविधान दिवस पर दी विभिन्न विधिक जानकारियाँ
-नियामत जमाला-
भादरा, 26 नवंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कमल लोहिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पैनल अधिवक्ता गण दलवीर बैनीवाल, योगेश कुमार शर्मा, ताराचंद मोठसरा, लीलाधर अग्रवाल एवं अमरजीत बैनीवाल तथा श्रीमती रेशमा पी.एल.वी. ने क्रमशः डी.ए.वी. स्कूल भादरा, नजदीक रेल्वे स्टेशन रोड़ भादरा, न्यायालय परिसर भादरा, गांव डोभी तहसील भादरा, रा.प्रा.वि.भादरा, राजस्थान मार्डन मा.वि.भादरा, रेल्वे स्टेशन भादरा में विद्यार्थियों एवं आमजन को संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भारतीय संविधान की विशेषताओं से अवगत कराया तथा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान की निष्ठा से पालन करने की एवं बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई। फोटो- संविधान दिवस पर जानकारी देते पैनल अधिवक्ता

