DESH KI AAWAJ

अतिशय क्षेत्र मोराझडी मे हुआ कल्याण मंदिर का विधान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अतिशय क्षेत्र मोराझडी मे हुआ कल्याण मंदिर का विधान

अजमेर । नसीराबाद के निकट मोराझडी स्थित श्री दिगम्बर जैन समाज अतिशय क्षेत्र में श्री कल्याण मंदिर विधान का आयोजन परम पूज्या गणिनी श्रमणी आर्यिका श्री 105 विभाश्री माता जी के पावन सानिध्य में किया गया। समाज के संजय जैन ने बताया कि श्री 1008 पारसनाथ भगवान के मस्तक पर श्री जिन सहस्त्रनाम मंत्रों के द्वारा अभिषेक एवं शांति धारा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । इसके पश्चात कल्याण मंदिर स्त्रोत्र का अखंड पाठ 24 घंटे के लिए प्रारंभ किया गया। मोराझडी के जैन समाज को माताजी का मंगल सानिध्य एवं मंगल देश सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान आर्यिका श्री 105 विभाग श्री माताजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान की भक्ति प्रमोदित भावों से करना चाहिए । तथा संसार के कार्यों को प्रमादित मन से करना चाहिए। आचार्य भगवन कुमुद चंद्र स्वामी ने 44 काव्य के द्वारा कल्याण मंदिर स्तोत्र के अंतर्गत भगवान पार्श्वनाथ की स्तुति की। इस संसार रूपी सागर से पार करने के लिए भगवान की भक्ति ही उत्कृष्ट नौका है । जो हमें इस जन्म में भी सुख प्रदान करने वाली है तथा हमारे अगले जन्म को भी सुखमय बनाने वाली है। भगवान के भक्ति ही हमारे पूर्व संचित पाप कर्मों को नष्ट करने वाली है। इस दौरान अध्यक्ष महावीर प्रसाद सोनी , मंत्री अजय सोनी , शुभ आगमन , प्रकाश चंद , प्रवीण , कपूर , मुकेश , राजेश जैन , अनिल जैन संजय , जितेंद्र , धर्मी चंद , रुपेश , रोहित सहित सोनी परिवार मौजूद रहा ।

admin
Author: admin