DESH KI AAWAJ

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान

जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तारीख 24 नवम्बर 2021 रात्रि 11.00 बजे तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव का कार्यक्रम ATCD सहप्रभारी मनीष दक की सुपुत्री ईशानी दक के जन्म दिवस पर जैन संस्कार विधि द्वारा उनके निवास स्थान चलथान पर परिपूर्ण किया गया। संस्कार के रूप मे तेयुप चलथान संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल एवं संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक उपस्थित रहे। नवकार मन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मंगलभावना यंत्र की स्थापना की गई । स्वास्तिक बनाकर हाथ में मोली बान्धकर जैन विधि द्वारा जन्मोत्सव विधिवत रूप से मनाया गया । तेयुप चलथान मंत्री दीपक खाब्या ने ईशानी दक के 6ठे जन्मदिवस पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामना प्रेषित करते हुवे कहा की आपका जीवन सदा मंगलमय हो । गुरुकृपा सदैव आप पर बनी रहे। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री दीपक खाब्या मीडिया प्रभारी विकेश दक एवं पारिवारिकजन भी उपस्थित रहे। तेयुप चलथान ने स्मृति भेंट प्रदान कर मंगलमय जीवन हेतु आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रेषित की । जिसके फलस्वरूप ईशानी दक ने संकल्प लेकर तेयुप चलथान को आध्यत्मिक भेंट दी। मनिष दक ने इस शुभअवसर पर पधारे सभी तेयुप चलथान के साथीयो का हार्दिक आभार ज्ञापन किया । आज के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक ने की।

admin
Author: admin