आज रसूलपुरा में ग्रामीण हुए लाभान्वित,प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021,
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021
आज रसूलपुरा में ग्रामीण हुए लाभान्वित
अजमेर । प्रशासन गांवो के संग अभियान 2021 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत रसूलपूरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि रसूलपुरा में शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा विभाग की योजनाओं व शिविर में किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों से कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर मे राजस्व विभाग द्वारा नामान्तरण के 151, इन्द्राज दुरूस्ती के 286, खाता विभाजन के 39, रास्ते के 28, आबादी विस्तार के 12 जाति प्रमाण पत्र के 852, राजस्व नकलों के 891 तथा अतिक्रमण के 21 प्रकरण निस्तारित किए गए । पंचायत राज विभाग द्वारा आबादी के पटटे 58, विधवा पेंशन बढोतरी के 2 , जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा पालनहार के एक-एक, जॉबकार्ड-15 व 3 अतिक्रमण हटाकर राहत दी गई। शिविर मे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा 3 हैण्डपम्प की मरम्मत, पशुपालन विभाग द्वारा 622 पशुओं को दवा वितरण , 60 पशुओं का टीकाकरण के साथ 50 परिवारों को लाभान्वित किया। अजमेर विद्युत वितरण निगम के द्वारा 4 नये कनेक्शन जारी किए एवं 2 मीटर बदले गए। शिविर में ई-श्रमिक कार्ड 6, यूनानी चिकित्सा से 72 व्यक्तियों को लाभान्वित किया। चिकित्सा विभाग द्वारा 320 ओ.पी.डी, 230 बी.पी.जांच , 85 शुगर जांच, 124 कोविड डोज, 4 चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा, 24 गर्भवती व 24 बच्चों का टीकाकरण, 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 3 रोडवेज की पास, 5 परित्यागता प्रमाण पत्र, 35 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।

