नर्सेज एसोसिएशन का बेनीवाल को ब्लॉक अध्यक्ष व झाझड़िया को ब्लॉक सचिव बनाया
नर्सेज एसोसिएशन का बेनीवाल को ब्लॉक अध्यक्ष व झाझड़िया को ब्लॉक सचिव बनाया
-नियामत जमाला-
भादरा,25 नवंबर / राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुगन सहारण ने संगठन की शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कार्यकारिणी के विस्तार करने साथ ही ब्लॉक की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। जिसमें स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में नर्स ग्रेड द्वितीय के पद पर कार्यरत नरेश बेनीवाल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और दिवाकर स्वामी को उपाध्यक्ष, नवीन झाझड़िया को सचिव, जतिन यादव को कोषाध्यक्ष, कृष्ण राव को संगठन मंत्री एवं सुमन मील को मिडिया प्रभारी बनाया गया है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नरेश बेनीवाल ने संगठन के जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह पद नहीं दायित्व है, यह प्रतिष्ठा नहीं परीक्षा है, सम्मान नहीं चुनौतियां है। उन्होंने नर्सेज की एकजुटता, समर्थन और सहयोग से यह जिम्मेदारी निभाने की बात कही और नर्सेज हितों की रक्षा के लिए हर मांग एवं समस्या को प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके उठाने का भरोसा दिलाया। फोटो- नरेश बेनीवाल अध्यक्ष फोटो – नवीन झाझड़िया


