ग्राम पंचायत भाकरों की ढाणी में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर सम्पन्न
ग्राम पंचायत भाकरों की ढाणी में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर सम्पन्न
ग्राम पंचायत भाकरों की ढाणी के ग्रामीणों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। यहां प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में 22 सरकारी विभागों के कार्मिकों ने पहूंच कर हाथों हाथ पूर्ण किए !
प्रत्येक विभाग के कार्य मौके पर हुए तो ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। शिविर प्रभारी एवं उप खण्ड अधिकारी रतनलाल रैगर ने बताया कि गांव गरीब एवं कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए शिविर में दर्जनों कार्य मौके पर हुए। पेंशन के आवेदन प्राप्त हुए जिनके मौके पर जारी किया गया है। वहीं नरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड जारी किए ! साथ ही राजस्व विभाग की ओर से भूमि विभाजन एवं बंटवारे, नामांतरण, शुद्धीकरण के प्रकरण निष्पादित किये गए । एवं नकल जमाबंदी जारी की गई। आबादी भूमि विस्तार के आवेदन प्राप्त हुए तथा उनका निस्तारण में करवाया गया। जनआधार के आवेदनों का शिविर में ही निस्तारण किया गया। ऊर्जा विभाग ने नए कनेक्शन कर विद्युत सप्लाई चालू की गई। शिविर में उप प्रधान देवीलाल चौधरी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जस्साराम जाणी, उप खण्ड अधिकारी रतनलाल रैगर, तहसीलदार डालाराम पंवार, विकास अधिकारी, महिला सुपरवाइजर हरकू भाकर, सरपंच देवाराम जाजड़ा, जोधपुर भवन निर्माण मजदुर यूनियन के जिलाध्यक्ष धन्नाराम नैण, ग्रामसेवक तिलोकाराम कुकना, थोब सरपंच प्रतिनिधि भोपालसिंह राजपुरोहित, मोहन भाकर, पाबूराम जाणी, जयरुप भाकर, खेमाराम नैण सहित गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर आम जन का काम करवाने में सहयोग किया !

