नसीराबाद मे आज R G S H समस्या समाधान शिविर का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे आज R G S H समस्या समाधान शिविर का आयोजन
अजमेर । नसीराबाद के ट्रेजरी कार्यालय मे आज पेन्शनरो को रजिस्ट्रेशन मे आ रही समस्या के समाधान हेतू आज प्रातः 10.30 बजे से आर जी एस एच की बैठक रखी गई है । पेन्शनर समाज नसीराबाद के अध्यक्ष गजानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक मे पेन्शनर जिला अध्यक्ष भी शामिल होगे । इस बैठक मे पेन्शनर अपनी समस्या लेकर आये , जिनका समाधान मौके पर किया जायेगा । बैठक मे पेन्शनर समाज नसीराबाद के सरंक्षक रामेश्वर कच्छावा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा , भरत शर्मा , रामलाल जीनगर , चम्पालाल सोनी , रामलाल ढाबी भी मोजूद रहेंगे ।

