वर्चुअल माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारियाँ
वर्चुअल माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारियाँ
-नियामत जमाला-
भादरा, 23 नवंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार मंगलवार को एक वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्री श्याम उ.मा.वि. भादरा के साथ किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए कमल लोहिया अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भादरा ने छात्र-छात्रओं को नालसा ( आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं), योजना 2015 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा बाल विवाह अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रोहताश कुमार लिपिक ग्रेड-फस्ट /रीडर एवं संस्था प्रधान अमरनाथ शर्मा, इंचार्ज महेन्द्र प्रताप सांखला एवं असिस्टेंट पवन गोस्वामी एवं सुरेश छीम्पा भी मौजूद थे।
फोटो- वर्चूअल माध्यम से जानकारी देते न्यायाधीश

