DESH KI AAWAJ

यज्ञ सम्राट वीरव्रती श्री प्रबल जी महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

यज्ञ सम्राट वीरव्रती श्री प्रबल जी महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
-नियामत जमाला-
भादरा, 23 नवंबर / स्थानीय श्रीप्रबल जी महाराज की कुटिया में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को यज्ञ सम्राट वीरव्रती श्रीप्रबल जी महाराज को उनकी तृतीय पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री धर्म संघ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विदिश दत्त शर्मा ने महाराज श्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साधनापूर्ण जीवन के विभिन्न प्रेरक प्रसंग सुनाए तथा कार्यक्रम में मौजूद भादरा कस्बे के गणमान्य नागरिकों से महाराज श्री के बताए गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों से दीप प्रज्जवलन के साथ किया । इस अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष शिवशंकर गोल्याण, शिक्षाविद् कालूराम गोस्वामी , ऋषि सरावगी, सुनील महिपाल, सतीश मिश्रा, मांगीलाल महिपाल, दीपक शर्मा, साहित्यकार पवन शर्मा , रतन महिपाल, महेंद्र सर्राफ, प्रेम मित्तल, विशाल गोयल , सतीश शर्मा (डोभी), दिनेश शर्मा, पवन स्वामी, झंडू सिंह, राजू मंगालीवाला, रामनिवास बंसल, प्रदीप टेलटिया, कृष्ण मील, रवि सोनी एवं मातृशक्ति ने महाराज श्री के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
फोटो- श्रद्धांजलि कार्यक्रम का दृश्य

admin
Author: admin