DESH KI AAWAJ

उपकारागृह भादरा में वर्चुअल माध्यम से दी बंदीजन को विधिक जानकारियां

उपकारागृह भादरा में वर्चुअल माध्यम से दी बंदीजन को विधिक जानकारियां
-नियामत जमाला-
भादरा, 23 नवंबर /राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार मंगलवार को एक वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन उपकारागृह भादरा के साथ किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए सुश्री निधि पूनियां सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट भादरा ने बंदीजन को नालसा ( तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं), योजना 2015 के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा प्लीबारगेनिंग एवं नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के कानूनों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर रोहताश कुमार लिपिक ग्रेड-फस्ट /रीडर एवं महेन्द्र सिंह जेलर एवं उपकारागृह का स्टाफ मौजूद था।
फोटो_ जानकारी देते न्यायाधीश सुश्री निधि पूनियां

admin
Author: admin