झड़वासा मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
झड़वासा मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर
शिविर मे 100 पटटे वितरित किए
अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट झड़वासा कस्बे में प्रशासन गांवो के संग शिविर पंचायत मुख्यालय पर सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । शिविर मे आये जनप्रतिनिधि विधायक रामस्वरूप लाम्बा, पूर्व जिला प्रमुख तारा चंद रावत , पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर, देराठु सरपंच विजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर व शम्भू लाल मेघवंशी, कांग्रेस के युवा नेता हरेंद्र गुर्जर के साथ प्रशासनिक अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी राकेश गुप्ता , विकास अधिकारी ताराचन्द , तहसीलदार राकेश , रसद अधिकारी नीरज जैन, सहायक विकास अधिकारी मनोज मोर्या व रामदेव लखारा, सीबीईओ सुनीता यादव , पटवारी विमल उपाध्याय ग्राम विकास अधिकारी योगेश पांडे का पंचायत प्रतिनिधियो ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । शिविर मे 100 पटटे , 137 विभिन्न प्रमाण पत्र , 153 नामान्तरण, 11 खाता विभाजन, 62 खातों का शुद्धिकरण, 3 चिंरजीवी योजना, 6 रास्ते प्रकरण रकबा 1.886, 5 गेर खातेदार से खातेदार रकबा 1.94, 1 पत्थर गढ़ी, 1आबादी विस्तार रकबा 1.46, 11 राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन रकबा 3.85, 270 राजस्व रिकार्ड प्रतिलिपि देने के साथ साथ अन्य विकास के भी प्रस्ताव दिया गए।
प्रधान कमलेश गुर्जर ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस शिविर के माध्यम से लाभ उठाने की बात कही । उपखण्ड अधिकारी राकेश गुप्ता ने शिविर मे आये सभी को सभी विभागो के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देकर अपना कार्य कराने के लिए प्रेरित किया ।
साथ ही शिविर मे प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की भी जानकारी दी।
इस मौके पर झड़वासा, मोतीपुरा, निजामपुरा व रसूलपुरा से आये ग्रामीण महिला व पुरुषो ने शिविर का लाभ उठाया ।

