कट्स द्वारा जैविक मेले का आयोजन
कट्स द्वारा जैविक मेले का आयोजन
कट्स मानव विकास केंद्र द्वारा प्रोऑर्गेनिक परियोजना के तहत रोड़वेज बस स्टैंड के पास स्थित महाराजा रेस्टोरेंट में जैविक मेले का आयोजन किया गया, राजदीप पारीक, कार्यक्रम अधिकारी, कट्स कार्ट ने बताया कि जैविक मेले का उद्देश्य जैविक उत्पादों की जानकारी उपभोक्ता तक पहुंचना एवं जैविक उत्पादों की महत्ता को बताना है, जैविक मेले में फूलियाकला के सुरेंद्र नागर, दरीबा के घनश्याम गौड़, पुरावतो का आकोला के रामेश्वर लाल, सुवाना के मोहमद हुसैन, बिलियाकला के गोपाल शर्मा, छोटी बिजोलिया के नरेश धाकड़, नवाचारी जैविक किसान हार्दिक श्रीवास्तव एवं इशांत अग्रवाल व विकास जैन ने जैविक सब्जियों, अनाज एवं फल, घी आदि उत्पादों की स्टॉल लगाई और उपभोक्ता ने जैविक उत्पाद की जानकारी ली एवं खरीदारी की, इस जैविक मेले में कट्स मानव विकास केंद्र के मदन गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, गौरव चतुर्वेदी, कार्यक्रम सहायक एवं हेमंत सिंह सिसोदिया एवं राजेश कुमार खोईवाल ने भाग लिया।

