कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
दौसा- गणेश योगी
दौसा || शनिवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीना के नेतृत्व में महाविद्यालय में चल रहे 25% सीट बढ़ोतरी के आंदोलन को लेकर आज स्थानीय विधायक मुरारी लाल मीणा को ज्ञापन दिया
इस वर्ष कोविड-19 के चलते विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है जिसमें सभी विद्यार्थियों का प्रतिशत लेवल उच्चतम रहा |जिस कारण से अनेक विद्यार्थी एडमिशन प्रक्रिया से वंचित है प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय में सीट बढ़ोतरी होती है और इस वर्ष विद्यार्थियों का प्रतिशत उच्चतम रहने के बाद भी महाविद्यालय में सीट बढ़ोतरी नहीं की जा रही है |
ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि इससे पहले भी प्राचार्य महोदय को तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक फैसला अभी तक नहीं लिया गया है | अतः निवेदन है कि उपरोक्त विषय में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान रखते हुए उचित फैसला लिया जाए अन्यथा छात्र शक्ति द्वारा विशाल आंदोलन किया जाएगा | दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने महाविद्यालय में 25% सीट बढ़ोतरी का आश्वासन दिया |

