DESH KI AAWAJ

कैंप में जिला कलैक्टर की मौजूदगी में मनाया 4 बेटियों का जन्म दिवस

कैंप में जिला कलैक्टर की मौजूदगी में मनाया 4 बेटियों का जन्म दिवस
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 नवंबर / प्रशासन गांवों के संग अभियान के गुरुवार को करनपुरा में आयोजित कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ -बेटी पढाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत चार बेटियों के पहले जन्म दिवस पर जिला कलैक्टर नथमल डिडेल की मौजूदगी में केक काट कर जन्मोंत्सव मना कर बच्चियों को मिठाई बधाई संदेश, खिलौने व ड्रेस भेंट की गई । इस अवसर पर पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक कार्यक्रम गोद भराई, अन्न प्राशन व जन स्वास्थ्य संदेश आदि भी मनाया गया एवं रंगोली बना कर भी आम जन को संदेश दिया गया।इस अवसर पर एडीएम, एसडीएम शकुन्तला चौधरी ,उप प्रधान बलवान फगेड़िया, तहसीलदार जय कौशिक,विकासअधिकारी सुरेश भिल्लारा, कार्यवाहक सीडीपीओ सीमा आर्य, महिला पर्यवेक्षक उषा रानी,आंगन बाडी कार्यकर्ता शोभना, शारदा, सुमन, कान्ता, आशा, कमला, व सुमित्रा समेत अन्य कार्मिक मौजूद थे। फोटो_ कैंप में बेटियों का जन्म दिवस मनाते

admin
Author: admin