अजमेर के बड़लिया चौराहे पर गंभीर सड़क दुर्घटना धार्मिक यात्रा पर जा रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर के बड़लिया चौराहे पर गंभीर सड़क दुर्घटना
धार्मिक यात्रा पर जा रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त
चार जख्मी एक की हालत गंभीर
अजमेर । अजमेर जमवारामगढ़ से ब्यावर धार्मिक यात्रा पर जा रहे है , एक परिवार की कार को अजमेर के बडलिया चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे कार मे बैठे परिवार के चार सदस्य घायल हो गए । वाहन के द्वारा टक्कर मारने से गंभीर रूप से दुर्घटना हो गए घायलों में एक की हालत गंभीर है । व कार मे बैठे अन्य सदस्य भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए । दुर्घटना स्थल मौके पर काफी भीड हो गई । जिस पर ग्रामीणों ने तत्परता से घायलों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पहुंचाया । जहां उनका उपचार जारी है ।


