पानी के तालाब में मिला युवक – युवती का शव , प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

पानी के तालाब में मिला युवक – युवती का शव , प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला-
राजलदेसर
संवाददाता- शिवभगवान सोनी
राजलदेसर के निकटवर्ती गाँव रतनादेसर में बुधवार को सुबह पानी के जोहड़े में युवक -युवती का शव मिलने से गाँव में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने के बाद रतनगढ़ राजलदेसर की पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शवों को जोहड़े से बाहर निकलवाया एवं राजलदेसर के मोर्चरी में रखवाया । जहां मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ।। एडिशनल एसपी ने बताया कि राजलदेसर पुलिस को सूचना मिली की जोहड़े के बाहर किसी के मोबाइल व चप्पल पड़े है ।। सूचना मिलते ही राजलदेसर एसएचओ डॉ महेंद्र सैन पुलिस मय जाप्ता के साथ पहुंचे ।। करीब 2 घंटे के बाद एक युवक का शव मिला शव की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक जांगिड़ पड़िहारा के रूप में हुई तथा दोपहर 2बजे युवती का शव मिला उसकी पहचान 21 वर्षीय रोशनी नायक रतनादेसर के रूप में हुई ।। एडीशनल एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है ।। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गए ।। गाँव वालों का कहना है कि युवक कुछ दिनों बाद पेंटर का काम करने के लिए दुबई जाने वाला था युवती कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है ।। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ ।। पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।।

