मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ मूलचंद चौधरी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाडनूं के सानिध्य में ग्राम पंचायत लेडी में किया गया।
डॉ मूलचंद चौधरी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाडनूं ने बताया के आज चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में डॉ सुनीता गढवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ विनोद, फिजीशियन डॉ चेनाराम, डॉ मंजूश्री दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ बलवीर नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ भरत पारीक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी लेडी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक रुपाराम, सरपंच प्रतिनिधि मोती सिंह , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से आयुष चिकित्सक डॉ तरुण भार्गव, डॉ मनीषा चौधरी, डॉ प्रियंका एएनएम शिल्पा कुमारी,सुमन सैनी, एसटीएस हरेंद्र, लैब टेक्नीशियन नीतू स्वामी, विनोद, हनुमान राम लेखाकार ,108 एंबुलेंस स्टाफ़, मेडिकल मोबाइल वेन स्टाफ, ग्राम पंचायत एवं सेक्टर से एएनएम राजबाला, सुमन , कोविड स्वास्थ्य सहायक सहीराम भवरलाल पुरषोत्तम अध्यापक, आशा सहयोगिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं एवं सहयोग दिया।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में आज कुल 332 रोगियों का पंजीकरण किया गया। इनमें से बुखार के 8 रोगियों का, शिशु रोग के 23 , नेत्र रोग के 97 रोगियों का, स्त्री रोग संबंधित 18 रोगियों का, दंत रोग के 42 दंत रोगियों एवं अन्य बीमारियों से संबंधित व्यक्तियों का उपचार किया गया ।
30 वर्ष से ऊपर आयु के 150 रोगियों की बीपी, शुगर, केंसर की जांच / स्क्रीनिंग की गई ।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं को सलाह जांच एवं उपचार किया गया, शिविर में नियमित टीकाकरण व कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितिय खुराक के टीके लगाए गए,टीबी के रोगियों को उपचार व परामर्श दिया गया कुष्ठ रोग की पहचान उपचार किया गया ,सिलिकोसिस बीमारी की स्क्रीनिंग की गई ,शल्य चिकित्सा हेतु व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने चयनित व्यक्तियों को राजकीय चिकित्सालय में रेफर किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में आज कुल 332 मरीजों की जांच की गई तथा सभी मरीजों को निशुल्क परामर्श , जांचे एंव दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।

