DESH KI AAWAJ

देरांठू खेल मैदान का हुआ सीमाकंन, मैदान मे अभी चल रहा है दीवार निर्माण का कार्य

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

देरांठू खेल मैदान का हुआ सीमाकंन

मैदान मे अभी चल रहा है दीवार निर्माण का कार्य

अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चाहरदीवारी हेतू 24 लाख रुपये मंजूर हुए है । अभी ग्राम पंचायत द्वारा खेल मैदान मे चाहरदीवारी का कार्य प्रारम्भ कर रखा है । चाहरदीवारी कार्य मे अतिक्रमण के कारण अडचन आने व ग्रामवासियों एवं वार्ड पंच की शिकायत पर पटवारी जितेन्द्र , ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा , सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , विधालय की संस्था प्रधान संगीता तिवारी , सुषमा सोनी , वार्ड पंच विमला देवी वैष्णव , चैनसिंह राठौड़ , राजकुमार पाटोदी , जयसिंह रावत व पूर्व सरपंच पति दिनेश चोधरी के सानिध्य मे मैदान का सीमाज्ञान कराया गया । साथ ही अतिक्रमण की हद मे आये अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटवाया गया । साथ ही खेल मैदान के समीप रावत समाज के श्मशान की जगह का भी सीमाज्ञान कराया गया । व आम रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटवाकर रास्ता खोला गया । इस अवसर पर ग्राम के हिम्मत सिह राठौड़ , रगंलाल रावत , मोहन रावत , हगाम रावत , शेतान रावत , रामनारायण जाट , कैलाश पाराशर , सुरेश जाट , रामदेव जाट सहित ग्राम वासी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin