शिक्षक संघ प्रगतिशील की मासिक बैठक में भादरा में जिला सम्मेलन कराने पर हुई चर्चा
शिक्षक संघ प्रगतिशील की मासिक बैठक में भादरा में जिला सम्मेलन कराने पर हुई चर्चा
-नियामत जमाला-
भादरा, 17 नवंबर / राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा भादरा की मासिक बैठक बुधवार को उप शाखा अध्यक्ष शिशपाल आर्य की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित की गई। उप शाखा मंत्री राम कुमार महिया ने बताया कि उप शाखा की मासिक बैठक में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन को भादरा में आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया एवं जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन डा.अम्बेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित करने का फैसला लिया गया। जिला सम्मेलन में पुरानी पैंशन व्यवस्था बहाल करने तथा अन्य शिक्षक समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में जगदीश ढ़ाका, रणजीत सिंह दुहारिया, जोगेंद्र मोठसरा, जयसिंह नोखवाल, राममूर्ति स्वामी, महेंद्र सरावग, दुलीचंद बिजारणियां,अजय बैनीवाल, धर्मपाल घोटड़, जगदीश वर्मा,करणी सहारण, उम्मेदसिंह डूडी, मनोहर लाल,जुगलाल कांटीवाल, मनीराम जांगड़ा सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।
फोटो_शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक का दृश्य

