DESH KI AAWAJ

देरांठू के महावीर कॉलोनी क्षेत्र वासियों ने सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

देरांठू के महावीर कॉलोनी क्षेत्र वासियों ने सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

अजमेर । ग्राम देराठू मार्ग स्थित महावीर कॉलोनी के वाशिंदो ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को कॉलोनी में पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया की कॉलोनी में गत कई वर्षों से पानी की पाइप लाइन ना होने से कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है । तथा उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की पानी की पाइप लाइन से ही पानी की आपूर्ति की जाती है । परंतु उस लाइन मे हाईवे पर बनी दुकानों के दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से नल का कलेक्शन कर लिए है व पानी का उपयोग अपनी दुकानों में कर है । दुकानदारों द्वारा पानी की अधिक पावर की पानी की मोटर लगाकर पानी को खींचा जाता है । जिसके चलते पानी का प्रेशर कम हो जाता है । जिससे महावीर कॉलोनी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है । कॉलोनी वासियों ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से लेकर कई बार अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक क्षेत्र वासियों की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे महावीर कालोनी से संजय पारचे, संजय परेचवाल, श्रवण, अजय परिहार, गगन दास, धर्मदास, सहित कई कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

admin
Author: admin