मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज विशेष अभियान
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज विशेष अभियान
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनूं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज विशेष अभियान दिवस को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के सभी 240 बूथ पर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजर द्वारा मतदाता सूची को अधतन करने का काम किया गया। सभी बीएलओ को प्रत्येक बूथ वार 50 नए मतदाता (18 से 19 आयुवर्ग ) जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है साथ ही महिला मतदाता जोड़ने का पृथक लक्ष्य है। आज के विशेष अभियान के निरीक्षण के लिए ईआरओ, लाडनूं श्री अनिल कुमार द्वारा जांच दल का गठन किया गया। जिसके द्वारा पूरे दिन सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जो भी बीएलओ अनुपस्थित पाए गए हैं उनके विरुद्ध अनुशाश्नात्मक कार्यवाही की जायेगी। अनिल कुमार ने बताया कि पुरीक्षण कार्यक्रम भारतीय चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। साथ ही हमारा मकसद मतदाता सूची को पूर्णतया अधतन करना है। इआरओ, लाडनूं ने बताया कि 20 नवम्बर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा तथा प्रत्येक वार्ड में वार्डसभा का आयोजन किया जायेगा जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, तथा 21 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों के नाम जोड़ने/हटाने/संशोधित करने का काम किया जायेगा।

