बाल दिवस के अवसर विधिक जागरूकता रैली का किया आयोजन
बाल दिवस के अवसर विधिक जागरूकता रैली का किया आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा, 14 नवंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट सुश्री निधि पूनियां की अध्यक्षता में रविवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में पेन इंडिया अवेयरनेस एण्ड ऑउट रीच कैम्पन अभियान के समापन कार्यक्रम के दौरान विधिक साक्षरता शिविर एवं विधिक जागरूकता रैली का आयोजन स्थानीय न्यायालय परिसर से किया गया। जिसमें सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट सुश्री निधि पूनियां ने छात्रों को देश के पूर्व प्रंधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उन्होंने बाल मजदूरी, बाल विवाह और बच्चों से संबंधित मुददों एवं बच्चों के अधिकार, दायित्व व बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी, साथ ही बच्चों को अनुशासन , स्वच्छता और एक दूसरे के प्रति सदभावना को बढ़ावा देने तथा बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। विधिक जागरूरता रैली में छात्र हाथों में तख्तियां लेकर बेटी बचाओ – समाज बचाओ, बाल विवाह अभिशाप है, कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, के नारे लगाए। विधिक जागरूकता रैली न्यायालय परिसर से रवाना होकर जलदाय विभाग शहरी, जोतवानी हॉस्पीटल, रेल्वे स्टेशन, कृष्णा अतिथि सदन, उपकारागृह, पैट्रोल पम्प, खेल मैदान से होती हुई राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र व्याख्याता, रा.उ.मा.वि.भादरा, रोहताष कुमार लिपिक ग्रेड-प्रथम/रीडर, आबिद अली, रीडर तथा अन्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्रीमती रेशमा पी.एल.वी. ने भी कृषि उपज मण्डी भादरा, थार कोचिंग सेंटर भादरा, रा.उ.मा.वि. भादरा के खेल मैदान, जाट बस स्टैण्ड के पास व गांधी पार्क में बच्चों के अधिकारों एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

