DESH KI AAWAJ

महोत्सव पर त्रिवेणी संगम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

महोत्सव पर त्रिवेणी संगम
अजमेर । यूपी, बिहार , राजस्थान छठ पूजा मंडल द्वारा श्री पर्वतेश्वर महादेव मंदिर सेवा परियोजना परबतपुरा अजमेर के सहयोग से तीनों राज्यों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान में आज गुरुवार के दिन पवित्र दिवस पर छठ पूजन महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । पर्वतपुरा मंदिर पर छठ पूजा के समापन के अवसर पर उगते हुए सूरज को अर्क दिया गया । इसमें एक कृत्रिम जलकुंड बनाकर अस्त होते सूर्य भगवान की पूजा की गई । और उगते सूर्य देवता की पूजा अर्चना की गई । इस कार्यक्रम के समापन मे माताओं और बहनों ने सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दीया। इसमें यूपी , बिहार , राजस्थान मंडल के तगतसिंह गौड़, लोकेश मिश्रा, नरेंद्र सिंह रावत, धर्म सिंह रावत, बीरम सिंह , लव कुश पांडे, केदारनाथ आदि उपस्थित हूऐ।
‌ कार्यक्रम में तीनों राज्यों के ऐसे कार्यकर्ता जो स्थाई रूप से अजमेर रह रहे हैं । लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तगत सिंह गौड द्वारा छठ पूजन का महत्व पर प्रकाश डालते हुए सूर्य पूजन कराया गया छठी माता की आरती के साथ सूर्य नमस्कार मंत्र उच्चारण से पवित्र जल कुंड गुलाब सागर की पूजा अर्चना की गई ।

admin
Author: admin