DESH KI AAWAJ

फसल बीमा क्लेम 2020 -21 का भुगतान शीघ्र ही किसानों के खातों में आएगा-विधायक पूनियां

फसल बीमा क्लेम 2020 -21 का भुगतान शीघ्र ही किसानों के खातों में आएगा-विधायक पूनियां
-नियामत जमाला-
भादरा, 9नवंबर अखिल भारतीय किसान सभा के हनुमानगढ जिला अध्यक्ष व भादरा विधायक का. बलवान पूनियां ने कहा है कि फसल बीमा क्लेम 2020-21रबी का भुगतान शीघ्र ही किसानों के खातों में आएगा। उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए बीमा कम्पनी की तमाम आपत्तियों को राज्य सरकार ने हटा कर भेज दिया है,ऐसे में जल्द ही किसानों के खातों में भुगतान आएगा। उनके अनुसार मलसीसर के बीमा क्लेम फ्रॉड के पश्चात बीमा कम्पनी ने भादरा, नोहर व रावतसर के600 करोड़ रूपये के भुगतान पर आपत्ति लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने आज कृषि मंत्री व कृषि आयुक्त को ज्ञापन देकर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि से भी बात की है। जिन्होंने बीमा क्लेम जल्द ही किसानों के खातों में डलवाने का आश्वासन दिया है।
फोटो _कृषि आयुक्त को ज्ञापन सौंपते विधायक पूनियां

admin
Author: admin