DESH KI AAWAJ

ATDC डेंटल केयर दीपावली चोपड़ा पूजन जैन संस्कार विधि से

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम – तेयूप चलथान

ATDC डेंटल केयर दीपावली चोपड़ा पूजन जैन संस्कार विधि से

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा आचार्य श्री तुलसी डेंटल केयर चलथान का दीपावली चोपड़ा पूजन का कार्यक्रम धनतेरस के शुभ दिन रात्रि 11 बजे ATDC चलथान में जैन संस्कार विधि से मनाया गया । संस्कार के रूप में तेयुप चलथान सहमंत्री विपिन पितलिया तेयूप चलथान संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल ने नवकार मंत्र के उच्चारण से शुभारंभ के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा मंगल भावना यंत्र की स्थापना करवाई । कलम पर मोली बांधकर एवं खाता बही में स्वास्तिक अंकन करके भगवान महावीर की स्तुति आरती के साथ विधिवत रूप से जैन संस्कार विधि से दीपावली चोपड़ा पूजन के कार्य को संपादित किया गया । तेयूप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने ATDC एवम ATDC में कार्यरत टीम के प्रति मंगल कामना करते हुए दीपावली चोपड़ा पूजन की बधाई प्रेषित की । इस पूजन विधि में तेयुप परामर्शक श्री किरण मेहता एटीडीसी डेंटल केयर डॉक्टर कमलेश शाह एटीडीसी संयोजक श्री विपिन पितलिया सह संयोजक श्री मनीष दक , तेयूप चलथान सेवा प्रभारी कमलेश खाब्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश द्वारा दी गई

admin
Author: admin