DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नृसिंह गौशाला मे बनाये जा गोमय दीपक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद नृसिंह गौशाला मे बनाये जा गोमय दीपक

अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित नृसिंह गौशाला मे पूर्णतया गाय के गोबर से बने गोमय दीपक बनाये जा रहे है । नृसिंह गौशाला अध्यक्ष कन्हैया लाल सिन्धी व मणिकान्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर बनाये दीपक गाय के गोबर से निर्मित है , जिसको कई बार प्रयोग मे लाया जा सकता है । दीपक जलाने से पूर्व इसे पानी मे एक बार भिगोकर गीला जरूर करे। दीपक को प्रयोग मे लाने के पश्चात इसे तोड कर घर के गमलो मे खाद के रूप मे भी डाल सकते है । गोमय दीपक घर व प्रतिष्ठान मे जलाने पर अप्राकृतिक बधाये भी घर व प्रतिष्ठान के आस पास नजर नही आती है । गोशाला द्वारा निर्मित इस दीपक की लागत मात्र प्रति दीपक एक रुपये रखी गई है । दस दीपक का एक पैगिट तैयार किया गया है , जिसकी लागत मात्र दस रुपये रखी गई है ।

admin
Author: admin