DESH KI AAWAJ

सनोद मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

सनोद मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर

शिविर मे 117 आबादी के पटटे बने

अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट सनोद मे आज प्रशासन गांवो के संग शिविर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच लाडा देवी जाट की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । शिविर मे विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर , श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , विकास अधिकारी ताराचंद , ऐडीजे रामलाल जाट उपस्थित रहे । शिविर मे आये सभी प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का पूर्व सरपंच श्योकरण चोधरी ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । शिविर मे राजस्व विभाग से कैलाश चन्द , पटवारी गिरधारी रामसर , गिरदावर रामपाल बैरवा रामसर , गिरदावर प्रशान्त शुक्ला दिलवाडा , पटवारी सनोद ललिता , विधुत विभाग से एईएन जितेन्द्र यादव , जेईएन अन्जली जैन , श्रम विभाग से जितेन्द्र सिंह , सामाजिक न्याय विभाग से रामनारायण स्वामी , महिला एवं बाल विकास से कृष्णा टेलर , आयोजना विभाग से रमेश दायमा , पीएचडी से एईएन जितेन्द्र सिह , जेईएन बी एल मीणा , कृषि विभाग से सीमा , उधान विभाग से लक्ष्मीनारायण तंवर , पंचायत राज विभाग से मनोज कुमार मोर्य , आर्युवैदिक विभाग से डा. भाष्कर मीणा , चिकित्सा विभाग से डा. राजीव जैन , पशुपालन विभाग से डा. अनुज कुमावत , सपना रोलानिया , शिक्षा विभाग से संस्था प्रधान सीमा वर्मा , पुलिस विभाग से दीवान परशुराम , महेन्द्र सिंह व बच्छराज ने सेवाएं दी । शिविर मे रामसर सरपंच जालिम सिह , तिलाना सरपंच कानसिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे ।
शिविर मे 10 खाता विभाजन , 388 नामान्तरण , 319 नाम शुद्धिकरण , 1 पीएम आवास , 117 आबादी पटटे , 1 दिव्यांग प्रमाण पत्र , 32 फसली बीमा योजना , 10 हेल्थ कार्ड व 6 श्रमिक कार्ड बनाए गए । शिविर का ग्राम वासियों ने पूर्ण रूप से लाभ उठाया ।

admin
Author: admin