DESH KI AAWAJ

हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान ने किया जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन

हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान ने किया जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन
-नियामत जमाला –
भादरा, 1 नवंबर /उपखंड के गांव चौबारा में हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान भारतीय सामाजिक बल द्वारा सोमवार को जन चेतना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा संवैधानिक मूल्यों, नागरिकों के हक अधिकार, बेहतर भारत के विजन आदि के बारे में जानकारियां दी गई एवं क्षमता, समानता और सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारने के लिए नागरिकों की भागीदारी पर बल दिया गया । वक्ताओं ने कहा कि किसानों का सवाल सिर्फ किसानों का नहीं है, कर्मचारियों का सवाल सिर्फ कर्मचारियों का नहीं है, मजदूरों का सवाल सिर्फ मजदूरों का नहीं है,अल्पसंख्यक का सवाल सिर्फ अल्पसंख्यक का नहीं है, महिलाओं का सवाल सिर्फ महिलाओं का नहीं है, दलित पिछड़ों का सवाल सिर्फ दलित पिछड़ों का नहीं है ।यह तमाम सवाल हम भारत के लोगों के हैं। तमाम तरीके के शोषण के खिलाफ हमें एक मंच पर एक साथ आने की आवश्यकता है। कार्यक्रम नवयुवक मंडल चौबारा द्वारा आयोजित किया गया,जिसमें जगदीश ढाका, मंजू तरड़़, जय सिंह नोखवाल, महेंद्र सरावग व राममूर्ति स्वामी ने संबोधित किया । मंच संचालन जोगेंद्र मोठसरा ने किया।कार्यक्रम में जगदीश कस्वां, रामकुमार फौजी,रायसिंह खीचड़, शीशपाल कस्वां, पृथ्वी सिंह, सचिन कस्वां, राजेंद्र कस्वां, रामकुमार भाकर, राकेश भाकर, मुकेश कस्वां, विनोद खीचड़,अजय कस्वां एवं अन्य अनेक लोगों ने भाग लिया। सभी ने ‘ ‘हम भारत के लोग ‘ अभियान से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। फोटो_ गांव चौबारा में चेतना कार्यक्रम का दृश्य

admin
Author: admin