हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित
देसी धूनों की मधूरता ने दर्शकों को झूमने को किया मजबूतर
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
नारनौल। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा देखने को मिली। वीर रस से ओतप्रोत हरियाणवी राग-रागनी व नृत्य और देसी धूनों की मधूरता ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, कला एवं संस्कृति मामले विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त अजय कुमार मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारी पुरानी परंपरा व लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय स्तर के कलाकारों को हमारी पुरानी विद्याओं को दिखाने का एक अच्छा मंच मिलता है। किसी भी देश की प्राचीन संस्कृति व सभ्यता को अगली पीढ़ी तक लेे जाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। सरकार का भी मकसद है कि हमारी नई पीढ़ी इस लोक संस्कृति को याद रखे। हमारे पुराने गीत व राग-रागनियों में जनता के लिए कोई न कोई संदेश छिपा होता है। किसी भी देश के विकास में कला का बहुत महत्व होता है। हमारे देश में कला और कलाकार का हमेशा सम्मान होता आया है।
उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन कई कार्यक्रमों का समायोजन है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश एकता को प्रदर्शित करने के लिए अमृत महोत्सव मन रहा है और आज सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है जिन्होंने इस देश को एकीकरण के सूत्र में बांधा था। वहीं एक नवंबर को हरियाणा दिवस है। इन सभी का समावेश इस कार्यक्रम में है।
कार्यक्रम में आरपीएस की छात्राओं ने हरियाणा नृत्य काली-काली घटा सी छाई पर खूब तालियां बटोरी। वहीं आरपीएस की छात्र का एकल हरियाणवी नृत्य छोटी सी बंदड़ी फेरां पै झगड़ी ने ब्याह शादियों के हास-परिहास के माहौल को जीवंत कर दिया। वहीं दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच के कलाकारोंं ने मास्टर संतलाल की देखरेख में गुजरवाटी नृत्य किया जिसमें यहां की स्थानीय संस्कृतिक की झलक देखने को मिली। वहीं अन्य सांस्कृतिक टीमों ने धमाल, रागनी व मयूर नृत्य करके सभागार में मौजूद दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश अमित कुमार के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

