DESH KI AAWAJ

जोगीवाला में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी
-नियामत जमाला-

जोगीवाला में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 31 अक्टूबर /भादरा उपखंड क्षेत्र के
गांव जोगीवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में चल रही 26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्र ) के दूसरे दिन रविवार को हुई विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में त्रिकूद 17 वर्षीय में बाल भारती विद्या माध्यमिक विद्यालय मिर्जावाली मेर के भविष्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडबिराना के राकेश ने द्वितीय स्थान तथा सनराइज पब्लिक स्कूल शेरड़ा के विक्रांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडबिराना के राकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,चौधरी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय घेऊ के अजय सिंह ने द्वितीय स्थान, जीनियस पब्लिक स्कूल पीलीबंगा के कर्णवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 17 वर्षीय तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा उत्तराधा के सूर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एसकेएम विद्यालय संगरिया के हर्षदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, ग्रामीण उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधेली के छात्र गौरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 19 वर्षीय त्रिकूद प्रतिस्पर्धा में फेफाना के कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कलाना के शंकरलाल ने द्वितीय स्थान, जबकि मेहरवाला के महकदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय लंबी कूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फेफाना के कर्ण सिंह ने प्रथम स्थान, नेहरू पब्लिक स्कूल फेफाना के कृष्ण कुमार ने द्वितीय स्थान, संगरिया के शरणदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय तश्तरी फेंक में प्रतिस्पर्धा में जीनियस पब्लिक स्कूल पीलीबंगा के प्रिंसप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधेली के प्रवीण कुमार ने द्वितीय स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंसरी के सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता के संयोजक रामनिवास जांगिड़ ने पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
फोटो_जोगीवाला में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दृश्य

admin
Author: admin